फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बरसात ने किया हलकान

Mon, 02 Mar 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 मार्च में बारिश होने से जहां लोग अचरज में हैं, वहीं रविवार से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन



 मौसम के तेवर ने सोमवार को लोगों को परेशान किए रखा। मार्च महीने के पहले दिन से लगातार हो रही रिमझिम बारिश और तेज हवा ने लोगों को अपने गर्म कपड़े फिर पहनने को विवश कर दिया।


   नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील, गाजीपुर तिराहा, भीटी, बलिया मोड़, स्वदेशी काटन मिल, चांदमारी इमिलिया, मुंशीपुरा आदि मोहल्ले में बारिश के चलते सड़क पर जलजमाव हो गया।
विज्ञापन



इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कुछ लोगों ने इस खुशनुमा मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। नगर क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया निवासी 75


 वर्षीय सुखदेव ने बताया कि मेरे जीवनकाल में मैने पहली बार ऐसा देखा है जब मार्च महीने में बारिश और ठंड पड़ रही है। उधर बरसात के चलते लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।


लगातार हो रही बारिश से कई सड़कों का हाल बुरा हो गया है। कई सड़कों में गड्ढे बन गए हैं यही हाल पुरानी तहसील के पास नेशनल हाईवे पर बना गड्ढा दुर्घटना को दावत दे रहा है।
विज्ञापन



वाराणसी-गोरखपु़र राष्ट्रीय राजमार्ग-29 से विदेशी सैलानियों और आम यात्रियों का गुजरना है, कई बार यहां पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लेकिन किसी भी अधिकारी की नजर इस इससे पटवाने पर नहीं जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें