फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक न्यायालय की जिला जज ने रखी आधारशिला

Mon, 02 Mar 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी कचहरी में सोमवार को पारिवारिक न्यायालय और समझौता केंद्र की आधारशिला रखी गई। विधिवत पूजन अर्चन के बाद जिला जज सीएम दीक्षित ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन



 97 लाख की लागत से दो मंजिला पारिवारिक न्यायालय और सुलभ समझौता केंद्र का निर्माण होना है। कचहरी परिसर में सोमवार की दोपहर विधिवत पूजन अर्चन के साथ जिला जज सीएम दीक्षित ने भवन की आधारशिला रखी।


शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला जज सीएम दीक्षित ने कहा कि पारिवारिक न्यायालय और सुलभ समझौता केंद्र के भवन निर्माण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि निर्माण होने के बाद सुलभ समझौता के लिए अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को भी आसानी होगी। उन्होंने भवन निर्माण करने वाली कार्यदायी पैकफेड के ठेकेदार को जल्द से जल्द और उच्च गुणवत्ता से भवन बनाने को कहा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें