फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ-वंदना योजना का लाभ मिलने पर खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लाभार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब तक 57247 महिलाओं को लाभ मिल चुका है। योजना से जच्चा-बच्चा की मृत्यु दर में भी कमी आई है। जबकि महिलाओं को पूरा पोषण मिलता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने योजना की शुरुआत जनवरी 2017 में की थी। अब वरदान साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती और गर्भस्थ शिशु को पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती के खाते में तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो जनवरी तक 57,247 पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के लिए पंजीकरण करा कर उनके खातों में 23 करोड़ 16 लाख एक हजार रुपया भेजा जा चुका है। हर माह लक्ष्य के मुकाबले शत-प्रतिशत लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। लाभार्थी शिखा ने बताया कि उसे इस योजना का सहारा मिला। कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र की लाभार्थी प्रीति ने बताया कि उन्हें मिली धनराशि से खानपान के साथ पोषण सामग्री खरीदी और उसका इस्तेमाल किया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि 57,247 लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 23 करोड़ 16 लाख एक हजार रुपया खाते में भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें