फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हनुमंत कथा का शुभारंभ, हनुमान चालीसा का पाठ किया

विज्ञापन
मधुबन के हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा गाते विश्वम्भर जी महाराज ।संवाद
विज्ञापन
मधुबन कस्बे स्थित श्री संकट मोचन दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमंत कथा का शुभारंभ मंगलवार की शाम भक्ति और श्रद्धा के माहौल में हुआ। कथा के प्रथम दिन हनुमान चालीसा की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कथा के पहले दिन व्यासपीठ से पूज्य विश्वभर जी महाराज ने हनुमान चालीसा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा, होय सिद्धि साखी गौरीसा। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है और स्वयं भगवान शंकर इसके साक्षी हैं।
कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के अति प्रिय हनुमान जी महाराज कलयुग में भक्तों के कल्याण के लिए सदैव उपस्थित हैं। यदि सच्ची भक्ति से हनुमान जी को प्रसन्न कर लिया जाए तो जीवन में किसी अन्य सहारे की आवश्यकता नहीं रहती।
विज्ञापन

हनुमान जी को रामकथा और रामभक्त अत्यंत प्रिय हैं। हनुमंत कथा के पश्चात वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। रासलीला का मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत मधुबन की अध्यक्ष आरती माल द्वारा व्यासपीठ का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष जायसवाल, अमित कुमार गुप्ता, अनिल मिश्रा, बब्लू ठठेरा, विष्णु श्रीवास्तव, डॉ. अच्छेलाल गुप्ता, हरिओम बागी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें