फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल के गुरुजी अब जानेंगे कक्षा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापकों को कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थियों को बैठाने का सही क्रम, कक्षाओं को संसाधनों से परिपूर्ण बनाने के तौर तरीके बताए जाएंगे। रोचक प्रस्ताव बनाना सिखाया जाएगा। यह प्रशिक्षण दीक्षा एप के जरिए आनलाइन होगा।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 6800 शिक्षकों की तैनाती की गई है। विद्यालयों में तैनात शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों को कक्षा प्रबंधन के तरीके सिखाने की कवायद तेज हो गई है। परिषदीय स्कूलों के पठन पाठन को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों के नवाचार पर जोर दिया जा रहा है। अध्यापन के स्तर को ऊपर उठाने, विषयवस्तु को सरल तरीके से बच्चों को समझाने की कोशिश हो रही है। इसी कड़ी में प्रत्येक शिक्षक को शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग बेहतर ढंग से करना बताया जाएगा।
शैक्षिक गतिविधियों को रोचक बनाने के उपाय बताए जाएंगे। बच्चों से कक्षा में अधिक से अधिक प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करने तथा क्लास का वातावरण उबाऊ न हो सहित सभी बातों को सिखाने के लिए मिशन प्रेरणा के तहत शिक्षकों को उच्चतम प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह कि शिक्षकों के साथ डायट प्राचार्य, बीएसए, खंड शिक्षाधिकारी, समन्वयक, अकादमिक रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स पर्सन, डायट मेंटर भी शामिल होंगे। इस बाबत जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने बताया कि आनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला चल रही है। 31 जुलाई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें