राज्य कर विभाग की टीम ने बुधवार को सहादतपुरा स्थित सर्वश्री गोपाल डिस्ट्रीब्यूटर के फर्म पर छापा मारा। टीम ने दावा किया कि व्यापारी की तरफ से अपनी लेखा पुस्तकों में भारी मात्रा में स्टॉक दिखाया जा रहा था, जबकि संबंधित की बिक्री पहले ही कर दी गई थी।
बिक्री पर जीएसटी नहीं जमा किया गया था। टीम ने मौके पर ही व्यापारी से एक करोड़ जमा कराए हैं। ज्वाइंट कमिश्नर नीलेश कुमार सिंह ने बताया कि डेटा एनालिसिस के दौरान फर्म की तरफ से की जा रही अनियमितता पकड़ी गई। अब कार्रवाई की जा रही है। एक करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। कानूनी कार्रवाई भी होगी।