फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जीएसटी टीम ने पकड़ा ट्रेलर में लदा कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। असिस्टेंट सेल टैक्स कमिश्नर व्यापार भरत लाल और जीएसटी अधिकारी कैलाश चंद के नेतृत्व में टीम ने मुहम्मदाबादगोहना कस्बे में दो व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच टीम ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की जांच पड़ताल में पाया कि एक व्यापारी के पास लोहे से संबंधित सामान के बिल में कुछ कमी पाई गई।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य व्यापारी के पास पिकअप पर खाद्य पदार्थ लोड किया जा रहा था। जीएसटी टीम दोपहर में कैलेंडर बाईपास के निकट एक ट्रेलर जो गाजियाबाद से बलिया जा रहा था। सचल दल इकाई की टीम ने इसे सिग्नल देकर रोका और इस ट्रेलर में कूलर लदा था। जांच के दौरान ई वे बिल की समय सीमा समाप्त हो गई थी। उसे अपने कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय को रवाना हो गए। जीएसटी अधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि व्यापारी से पेनाल्टी वसूल की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें