फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिच्छवी एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग छीनकर भागा चोर, जीआरपी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लिच्छवी एक्सप्रेस में सफर कर रही मऊ की महिला यात्री से पर्स छीनकर ट्रेन से कूद कर भाग रहे चोर को जीआरपी ने पीछा कर पकड़ लिया। पीड़ित महिला ने मऊ जीआरपी थाने में चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जीआरपी एसओ गणनाथ ने बताया कि जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के प्रेमनगर चकिया निवासी सुरसतिया देवी पत्नी श्रवण कुमार किसी काम से देवरिया के लार रोड गई हुई थी। वहां से वह बुधवार को लिच्छवी एक्सप्रेस से वापस आ रही थी। बताया कि ट्रेन अभी बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के आउटर को पार कर आगे निकली थी। इसी बीच एक युवक ने महिला का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से नीचे कूद कर भागने लगा। महिला की आवाज सुनकर ट्रेन में गश्त के लिए चढ़े बेल्थरारोड चौकी इंचार्ज वीरेंद्र प्रताप, आरक्षक नित्यानंद मुहम्मद अली, रत्नाकर राय ने ट्रेन की चेनपुलिंग कर चोर का पीछा कर उसे पकड़ लिया। चोर की तलाशी में जीआरपी जवान को महिला से छीना पर्स जिसमें मंगलसूत्र, पायल की एक जोड़ी बरामद हुई। इसके अलावा चोरी का एक स्मार्ट मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया। चोर की शिनाख्त एकलाख अहमद पुत्र मो. रफिउल्ला निवासी बांसफोर बहोरवा थाना उभांव, बलिया के रूप में हुई। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें