फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क की दोनों तरफ पटरियों पर उगी घास

विज्ञापन
दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है दरियाबाद मार्ग पर दोनों तरफ उगी झाड़ियां।संवाद
विज्ञापन
मझवारा–दरियाबाद मार्ग के दोनों तरफ झाड़ियों के उग आने से राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

मझवारा–दरियाबाद से पवनी तक यह प्रमुख मार्ग होने के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। सड़क का उचित रखरखाव न होने से सड़क के दोनों पटरियों पर झाड़ियां उग आई हैं, जो अब सड़क तक फैल गई हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।
शाम के बाद जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ती है। दिन में किसी तरह आवागमन हो जाता है, लेकिन अंधेरा होने के बाद इस मार्ग पर चलना खतरों से खाली नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनीष राय, सुशील कुमार, अमरजीत यादव और दुर्गा राय का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ पटरी पर उगी झाड़ियों को साफ कराने के लिए अधिकारियों को शिकायत पत्र दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की अविलंब सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें