फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों की भूमिका से मजबूत हो रही शिक्षा की नींव : एके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की उपस्थिति में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंत्री ने कहा कि शिक्षामित्र बुनियादी शिक्षा की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम न केवल बढ़े हुए मानदेय के वितरण का अवसर है, बल्कि उनके प्रति सरकार के विश्वास और सम्मान का प्रतीक भी है। इस दौरान लखनऊ से योगी आदित्यनाथ के संबोधन का प्रसारण भी किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल बटन दबाकर मानदेय हस्तांतरित किया। मुख्य अतिथि एके शर्मा ने शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक मानदेय चेक वितरित किए और उनके धैर्य व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर शिक्षा जगत से जुड़े कर्मियों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपोजिट विद्यालय करमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय सहित शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें