फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर न होने पाए कब्जा : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में शनिवार की शाम सभी राजस्व निरीक्षको और लेखपालों के साथ बैठक की। उन्हों सभी राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को दिशा निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा न होने पाए।
विज्ञापन

गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के बारे में ज्यादा से ज्यादा बताया जाए और जागरूक किया जाए। बैठक के बाद लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने फार्मर रजिस्ट्री को लेकर उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। कहा कि फार्मर रजिस्ट्री मामले में कोई बड़ी कार्रवाई हम लोगों पर न की जाए। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक सदैव कार्यों के प्रति सत्यता और निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर सर्वेश कुमार, राजेश यादव, राजेंद्र राम, अजय कुमार सिंह, सत्यपाल सिंह आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें