नगर स्थित एक होटेल प्रेस कॉन्प्रेंस में बोलते सपाजन ।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि दलित और आदिवासियों को संविधान में मिले अधिकार को सरकार छीन रही है। पीडीए समाज के युवाओं, बेटियों, बहुओं को आरक्षण पीडीए की समता, समानता, संपन्नता का औजार है। नगर के होटल में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए समाज के युवाओं, बेटे, बेटियों, बहुओं से संविधान प्रदत्त आरक्षण का अधिकार छीन रही है। बाबा साहब की ओर से दिए गए इस बराबरी के औजार आरक्षण को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पीडीए आरक्षण घोटाले को प्रमाण के साथ आपके बीच हम पर्दाफाश कर रहे हैं। जबकि संविधान प्रदत्त आरक्षण ही पीडीए समाज की बराबरी सुनिश्चित करते हैं। कुल 22 परीक्षाओं में 11514 से अधिक पीडीए समाज के लिए आरक्षित सीटों की लूट हुई है। इसे बुकलेट के माध्यम से प्रमाणित किया जा रहा है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7933 से ज्यादा, वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती में 88, बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती में 5, एडेड जूनियर हाई स्कूल मास्टर व हेड मास्टर भर्ती में 547, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232, नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती में 47, यूपीएसएससी कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर में 300, प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती में 34, लखीमपुर कोऑपरेटिव बैंक भर्ती में 8, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 434, लेखपाल भर्ती में 960, पशु चिकित्सक भर्ती में 81, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में 55, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद में 54, चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक में दो पीडीए समाज के आरक्षित सीटों की लूट हुई है। संविधान और आरक्षण दोनों खतरे में है। पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि, विद्युत कटौती, बिगड़ती कानून व्यवस्था, फेक एनकाउंटर एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों पर 5 जून को ज़िला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, श्रद्धा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, संगीता यादव, जिला महासचिव आरिफ हबीब मौजूद रहे।