फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: झालरों से सजीं सरकारी इमारतें, घाटों पर होगा दीपोत्सव कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में जिले में विशेष साफ सफाई कराने के साथ ही समस्त सरकारी इमारतों, स्कूल, कॉलेजों आदि को सजाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर एवं वाल्मीकि मंदिरों सहित अन्य देवालयों में भी भजन कीर्तन, रामायण पाठ का शुरू हो गया। जनपद में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित समस्त सरकारी भवनों, कलेक्ट्रेट भवन, विकास भवन एवं तहसील परिसर को सजाया गया।
शहर के प्रमुख चौराहों को भी सजाने का कार्य चलता रहा। इसके अलावा जनपद मुख्यालय स्थित गायघाट, शीतला माता मंदिर स्थित घाट आदि पर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम भी होगा। घाटों को सुंदर स्वरूप प्रदान करने के लिए सजाने का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए नगर पालिका परिषद मऊ की तरफ से शहर के प्रमुख स्थलों पर कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कार्यक्रम से जुड़े समस्त अधिकारियों को तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें