फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राममय हुआ जिला, मंदिरों में भजन-कीर्तन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नगर सहित जिले का विभिन्न इलाका राममय हो गया है। रामभक्त मंदिराें, घरों को सजाने संवारने में लगे रहे। तमाम घरों में सुंदरकांड पाठ, रामचरित मानस सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

आम लोगों के साथ ही विभिन्न संगठन के लोग कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी में लगे रहे। प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों, सरोवर पर लाखों दीप जलाए जाएंगे। साथ ही भजन कीर्तन के साथ ही भंडारा का आयोजन किया गया है।
पूर्व संध्या पर ही घरों, मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ ही भजन-कीर्तन शुरू हो गया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा लेकर चहुंओर उत्साह का माहौल है। भक्त कार्यक्रम को भव्य बनाने में सुबह से लेकर देर शाम तक तैयारी को अंतिम रुप देने में लगे रहे।
विज्ञापन

नगर के शीतला माता मंदिर, पावर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर, ढेकुलियाघाट स्थित श्रीराम मंदिर, वनदेवी धाम, माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, मठिया टोला शिव मंदिर, भीटी स्थित शिव मंदिर, कोपागंज स्थित दुर्गा मंदिर, मांदी सिपाह में कोयलमर्याद भवानी माई मंदिर, मधुबन क्षेत्र के निधियांव गांव स्थित अष्टभुजी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों को संजाने संवारने का काम देर शाम तक चलता रहा।
नगर सहित जिले के विभिन्न बाजारों में जगह-जगह भगवा झंडे की दुकानें लग गई हैं। जहां पर लोग इसकी खरीदारी करते दिखे। इसके साथ ही लोग घरों की भी भगवा झंडे से सजावट करते दिखे।
अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के क्रम में नगर के माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम में सुंदरकांड का पाठ होगा। भंडारा का आयोजन होगा। साथ ही पांच हजार एक दीपक जलाए जाएंगे।
भक्तों को लाइव दर्शन कराने के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है। मंदिर की साज-सज्जा और रोशनी का प्रबंध विशेष त्योहार और अवसरों की तर्ज पर किया जाएगा। मंदिर की दैनिक आरती के साथ आचार्यों द्वारा भव्य महा आरती सनातनी वेश-भूषा में की जाएगी। महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शीतला माता धाम के प्रधान पुजारी दीपक महाराज ने बताया कि सोमवार को धार्मिक आयोजन के साथ ही भंडारे का आयोजन होगा। पांच हजार एक दीपक जलाए जाएंगे।

अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के क्रम में नगर के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर पावर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सुंदरकांड पाठ, रामायण पाठ, हनुमान चालीसा सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। शाम को हजारों दीए जलाए जाएंगे।
परदहां ब्लाक क्षेत्र के रैकवारडीह स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा, रामायण पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। साथ ही भंडारा का आयोजन किया गया है। भंडारा में 15 हजार भक्त शमिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें