फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर ने देवीपाटन मंडल को 5-0 से रौंदा

Fri, 22 Jan 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के तत्वावधान में नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे प्रदेशीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को पांच मैच हुए। जिसमें गोरखपुर मंडल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देवीपाटन मंडल को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन



पहले मैच में मेरठ मंडल ने बस्ती मंडल को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में लखनऊ मंडल ने फैजाबाद मंडल को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। तीसरा मैच गोरखपुर और देवीपाटन मंडल के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर की टीम की खिलाड़ियों ने देवीपाटन मंडल के खिलाफ पांच गोल दागे।


जबकि चौथा मैच आजमगढ़ मंडल और इलाहाबाद मंडल के बीच खेला गया। जिसमें आजमगढ़ मंडल की टीम ने इलाहाबाद को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दिन का पांचवां और आखिरी मैच आगरा और विंध्याचल मंडल के बीच खेला गया।
विज्ञापन



काफी संघर्षपूर्ण मैच में आगरा ने 1-0 से विंध्याचल मंडल को हराकर अगलेेे चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि खेल संरक्षक भीमनारायण राय, डॉ. विनोद तिवारी और क्रिड्स किंगडम स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. ए जेहरा मौजूद रहीं। उन्होंने टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्रीड़ाधिकारी चंद्रमौली पांडेय ने सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत और अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें