फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर गोंड-खरवार समाज ने निकाला जूलुस

विज्ञापन
विज्ञापन
जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर गोंड-खरवार समाज के सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री काे संबोधित पत्रक मुख्य राजस्व अधिकारी लवकुश त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दस बजे राजेश कुमार गोंड की अध्यक्षता में गोंड समाज के साथ खरवार समाज के 110 से ज्यादा लोग नगर के जीवनराम इंटर कॉलेज मैदान से जुलूस निकालकर डीसीएसके मोड़, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर समाज के लोगों ने प्रदर्शन करने के बाद जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की। बताया कि वर्तमान में जाति प्रमाणपत्र जारी न होने से बच्चों को छात्रवृत्ति और नौकरी नहीं मिल पा रही हैं, वहीं शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं जाति प्रमाणपत्र के ऑनलाइन सभी साक्ष्यों के साथ कराया जाता है, लेकिन लेखपाल जांच के दौरान निरस्त कर दे रहे हैं। मांग की जाति प्रमाणपत्र को लेकर अलग से काउंटर बनाया जाए। वहीं आरोप लगाया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी लेखपाल प्रमाणपत्र नहीं बना रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें। जूलुस में केदारनाथ, मुन्ना खरवार, भूपेंद्र कुमार गोंड, रामअवध गोंड, इंद्रजीत गोंड, सोनी गोंड, प्रमोद कुमार गोंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें