फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रक और बाइक की टक्कर में चार गंभीर रूप से घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर बाजार में मंगलवार की शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक और एक अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर गांव निवासी राम आशीष (16), रिशु चौहान (17) पीपनार थाना मरदह जनपद गाजीपुर गुरुदयाल तीनों एक बाइक पर सवार होकर मऊ से रानीपुर की तरफ जा रहे थे। अभी तीनों खानपुर बाजार के पास पहुंचे थे कि चिरैयाकोट की तरफ से आ रही ट्रक से तीनों की भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने तीनों घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं शशि गुप्ता (30) रामबदन गुप्ता निवासी हाटा बाजार थाना गगहा जनपद गोरखपुर पैदल जा रहा था। जो टक्कर में घायल हो गया। सरायलखंसी थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अभी घायलों के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें