डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे नगरपालिका गोल्ड कप आल इंडिया
टूर्नामेंट में रविवार को जार्ज टेलीग्राफ कोलकाता ने आरके स्टील को हराकर
अगले चक्र में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय
ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पूर्व
पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने मुख्य अतिथि को शाल तथा बुके प्रदान कर सम्मानित
किया। रोमांचक मैच का लगभग चालीस हजार दर्शकों से लुत्फ उठाया।
नगरपालिका
गोल्ड कप आल इंडिया टूर्नामेंट में रविवार को जार्ज टेलीग्राफ कोलकाता तथा
आरके स्टील के बीच मैच खेला गया। मैच के 10वें मिनट में आरके स्टील से
खिलाड़ी मुनीरुल को पीला कार्ड दिखाया गया।
मैच के पहले हाफ के 35वें मिनट
मेें जार्ज टेलीग्राफ के फारवर्ड को डीह के अंदर बाधा पहुंचाने पर पेनाल्टी
शूट मिला। सुमन दत्ता ने सफल पेनाल्टी कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला ली।
मैच
के 43वें मिनट में जार्ज टेलीग्राफ ने 2-0 से बढ़त बना ली। मैच का दूसरा
हाफ शुरू होते ही आरके स्टील ने आक्रमण को बढ़ाते हुए गोल बराबर करने का
प्रयास किया, लेकिन अंत तक बढ़त बरकरार रही। मैच का लगभग 40 हजार दर्शकों
ने आनंद लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय
मौजूद रहे।
पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि जल्द ही स्टेडियम के
अंदर एक जिम व तरुण ताल की स्थापना का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को सपा
जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव, मुहम्मद ताहिर
आदि ने संबोधित किया। इस अवसर
पर शिक्षक ज्याउल्लाह, मुस्तफा चमन, हजारी सिंह, मुख्तार अली आदि उपस्थित
थे।