फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे से अधिक लोहिया गांव नहीं हुए हैं रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने किया। वर्ष 2012 -13 में चयनित लोहिया समग्र गंावों में विद्युतीकरण और सीसी रोड का निर्माण पूरा नहीं पाया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगायी। कहा कि कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चाहे संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था कितनी भी प्रभावशाली क्यों न हो। विकास कार्याें से जुड़े लोगों को सख्त संदेश देते हुए डीएम ने कहा कि सभी कार्य मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता से परिपूर्ण होने चाहिए। इसके साथ ही यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि कार्य समय पर पूरे हो।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि वर्ष 2012-13 में चयनित 25 लोहिया समग्र गंावों में से केवल 12 गांवों में सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा हो सका है, जबकि 15 गांवों में अभी भी यह कार्य अपूर्ण है। इसी प्रकार विद्युतीकरण कार्य सभी चयनित गांवों में अपूर्ण हैं। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य भी अधूरे पाए गए। डीएम ने इस स्थिति पर काफी नाराजगी जतायी। कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर अथवा निर्धारित समय में कार्य पूरा न करने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अधूरे पडे़ सीसी रोड, स्वच्छ शौचालयों के सभी निर्माणाधीन अधूरे कार्यों के साथ ही अधूरे पड़े दोहरीघाट मधुबन मार्ग का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। सेमरी जमालपुर गंाव में पेयजल योजना का पाइप न बिछने के कारण पंचायत सेक्रेटरी से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी को दिया। आवास विकास के अधिशासी अभियंता द्वारा कार्य समय से पूरा न करने पर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें