फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शीतला मंदिर से सोने का मुकुट चोरी..., कपाट खोलते ही पुजारी के उड़े होश; CCTV में दिखे चोर

Mon, 03 Mar 2025 09:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ में मां शीतला मंदिर के गर्भगृह से चोरी की जानकारी मिलते ही माैके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुजारी ने घटना की जानकारी दी थी। भक्तों ने चोरों की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
मऊ में मां शीतला मंदिर के गर्भगृह से हुई चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित मां शीतला धाम के गर्भ गृह में माता का मुकुट और अन्य सामानों की चोरी हो गई। सोमवार की भोर में जब मंदिर के पुजारी गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी और शहर कोतवाल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे है।

विज्ञापन




मंदिर के पुजारी दीपक ने बताया कि प्रतिदिन की भाती रविवार की देर रात मंदिर पूजा अर्चना के बाद बंद कर दिया गया था। सोमवार की भोर तीन बजे जब वह गर्भगृह पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। मां शीतला के सिर से सोने का मुकुट गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में चोरी की सूचना मिलने पर  मां शीतला धाम सेवा समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुँचें।वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें