पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा के निरीक्षण के एक
दिन बाद ही रेलवे स्टेशन की व्यवस्था जस की तस हो गई। जीएम के आगमन के
दौरान जो रेलवे का मेनगेट पूरा खाली था।
शनिवार को बाइकों की लंबी कतार
दिखी। ठेकेदार बाइक खड़ा कराकर पैसा वसूल रहे थे। बताते चलें कि शुक्रवार
को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने रेलवे स्टेशन का
निरीक्षण किया था।
कर्मचारियों और अधिकारियों ने जीएम के सामने स्टेशन को
माडल स्टेशन के तर्ज पर प्रस्तुत किया। सफाई से लेकर पूरी व्यवस्था चकाचक
रही। जिसके बाद जीएम ने अधिकारियों को इसके लिए बधाई भी दी। लेकिन शनिवार
को रेलवे स्टेशन का पूरा नजारा बदला बदला सा नजर आया।