फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वह विषम परिस्थितियों में मनचलों को सबक सिखाकर अपनी रक्षा कर सकेंगी। साथ ही जरूरतमंदों की मदद भी कर सकेंगी। विद्यालयों में हर रोज 40 मिनट तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए राजकीय स्कूलों में ट्रेनर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही है। एक जुलाई से स्कूल खुलेगा। छात्राओं को शिक्षा के साथ मार्शल आर्ट के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जुलाई महीने से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही न हो, इसके लिए जिला स्तर पर समिति गठित की जाएगी। समिति में अध्यक्ष डीएम और सचिव डीआईओएस होंगे। अधिकारियों की मानें तो जुलाई से शुरू होने वाला प्रशिक्षण तीन महीने तक चलेगा। प्रशिक्षण में हर रोज 40 मिनट तक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। छात्राओं को जूड़ो कराटे आदि की ट्रेनिंग देकर पास में मौजूद संसाधन, जैसे पेन, पेंसिल, हेयर पिन, क्लचर, कंघा, नेल कटर, कड़ा, अंगूठी, बेल्ट, दुपट्टा, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, ब्लेड, पेपर कटर, चाकू स्प्रे आदि का बेहतर उपयोग कर आत्मरक्षा करना बताया जाएगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि जुलाई से शुरू होने वाले प्रशिक्षण शुरू किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में यह सिखाया जाएगा

- पंच और मुक्का मारने का तरीका और प्रकार।

- किक और पैर से प्रहार करने का तरीका।

- लुढ़कने का व्यायाम।

- पछाड़ और गिराने के तरीके।

- थ्रो और फेंकने के प्रकार और तरीके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें