जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान घोसी सहकारी चीनी मिल का मुद्दा उठने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि चीनी मिल भविष्य में कभी बंद नहीं होगी।
जिन किसानों को पर्ची मिल गई है, उनके गन्ने का तौल यहीं होगा और यहीं से उनका निर्धारित समय पर भुगतान किया जाएगा।
कृषि विभाग की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जनपद के कुल किसानों के सापेक्ष इस योजना से आच्छादित किसानों की संख्या बहुत कम होने पर जिला कृषि अधिकारी को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।
पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना में जिले को सी ग्रेड मिलने पर तेजी लाने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा पर पूरा न होने पर पेनाल्टी लगाने की चेतावनी दी।
प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत लगाई गई लाइटों का स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश दिया।
इसी प्रकार पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना में सी ग्रेड पाए जाने पर उन्होंने इसमें तेजी लाने को कहा। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता को पोल शिफ्टिंग एवं जर्जर तारों को बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिए।
कृषि विभाग की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जनपद के कुल किसानों के सापेक्ष इस योजना से आच्छादित किसानों की संख्या बहुत कम होने पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का आदेश दिया।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की जांच के उपरांत ही हैंडोवर करने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने दिया। जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं को बजट के कमी के मद्देनजर उन्होंने जिन परियोजनाओं का कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है,उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिया।
निराश्रित गोवंश की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रत्येक विकासखंड में बृहद गौशाला के लिए उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर जमीन चिंहित करने की कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक आवेदन प्राप्त होने पर उन्होंने तत्काल डिमांड भेज कर सभी पात्र लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने को कहा।
प्रभारी मंत्री जी ने 5 करोड़ से ऊपर जनपद में निर्माणाधीन 17 परियोजनाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने समस्त कार्यकारी संस्थाओं को समय से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में पेनाल्टी लगाने की चेतावनी दी।
बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को समस्त पात्रों को उसका लाभ दिलाने की बात कही।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि शशि सिंह, विधान परिषद सदस्य बिच्छे लाल के प्रतिनिधि, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल थे।