सपा सांसद ने कहा कि हर रोज कहीं न कहीं मौत हो रही है, लेकिन मामला दबा दिया जाता है। चार मामले उजागर हो गए तो यह जिम्मेदार कार्रवाई करने को मजबूर हैं। बताया कि उनके द्वारा डीएम-सीएमओ को पत्र लिखा गया है, इससे पहले दिशा की बैठक में उनके द्वारा यह मुद्दा उठाया जा चुका है।
उन्होंने चेताया है कि किसी राजनैतिक दवाब में उनके द्वारा जान से खेलने वाले इन मौत के सौदागरों को बचाने की कोशिश की जाती है, तो वह खुद सपा कार्यकर्ताओं के साथ फर्जी अस्पतालों पर पहुंचकर उसे उजागर करने के साथ दिशा बैठक में मृत महिलाओं के परिजनों को जिम्मेदारों के समक्ष खड़ाकर सवाल करेंगे। वह वुधवार को इस मामले को लेकर डीएम-सीएमओ से मिलेंगे, अगर उसके बाद भी कोई कार्रवाई न हुई तो खुद सपा कार्यकर्ताओं के साथ फर्जी अस्पतालों को चिह्नित कर उन्हें बेनकाब करेंगे।