फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अबू आजमी के बचाव में आए घोसी सांसद, पीले गमछे पर भी साधा निशाना; बोले- महाकुंभ में रील बना रहे थे माफिया

Thu, 06 Mar 2025 07:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

सपा नेता अबू आजमी के बयान को लेकर यूपी में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। घोसी सांसद राजीव राय ने भी उनका समर्थन किया है। कहा है कि पिछले बयानों का जवाब है।
विज्ञापन
घोसी सांसद राजीव राय। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में दिशा की बैठक से पहले घोसी सांसद राजीव राय ने अबू आजमी के बयान पर उनका बचाव करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अबू आजमी ने जो भी कहा, वह पुराने बयानों को कोट करते हुए कहा था।

विज्ञापन




उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए सवाल किया कि इसके पहले सरकारों के हाथ में दही जमी थी क्या? पीले गमछे वाले पर पुलिस की पिटाई पर भी बोलते हुए सांसद ने सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आपने सुना होगा कि प्रभारी खुद कह रहा है कि मंत्री जी का फोन आया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जब उन्होंने इस मामले में ट्वीट कर बलिया पुलिस से कार्रवाई की मांग की, तब जाकर कार्रवाई हुई। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि अब इसका भी श्रेय मंत्री लेना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें