फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घोसी ने जौनपुर को 39 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब मैदान पर बुधवार को स्पोर्ट्स विलेज घोसी और श्याम क्रिकेट एकेडमी जौनपुर के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। बारिश के कारण 35-35 ओवर की जगह मैच 20-20 ओवर का खेला गया। इस मैच में घोसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जौनपुर को 38 रनों से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर जौनपुर ने घोसी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। घोसी के बल्लेबाजों ने नियंत्रित और आक्रामक खेल दिखाते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 227 रन बनाए। आयुष ने 46 रन, शिवम पांडेय ने 44 रन, शुभम ने 34 रन, सुमित ने 33 रन और कप्तान आदर्श ने 30 रन बनाए। जौनपुर की ओर से विशेष सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि ऋषभ, काज़िम और सुमित को 1-1 विकेट मिला।
228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर की टीम दबाव में रही। हालांकि अरबाज़ (69 रन), देवेंद्र (41 रन), कलीम (38 रन) और विशेष (36 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 14.5 ओवरों में 189 रनों पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

घोसी के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से जौनपुर को मात दी। विनीत और अंकित ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। उत्कर्ष को 2 विकेट जबकि वैभव और मन को 1-1 विकेट हासिल हुआ। बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए विनीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग यश और अमरीश ने की, जबकि स्कोरर राजेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें