हम लोग सभी के विकास की बात करते हैं। पिछले छह वर्ष में 55 लाख गरीबों को घर दिया है। अनिसूचित जाति, पिछड़ा, अल्पसंख्यक को घर मिला। गरीबों के घर में एक-एक शौचालय बनवाया गया। जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तो क्या किया? यूपी में चार बार सपा की सरकार रही तो उन्होंने क्या किया। पीएम मोदी गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के मसीहा हैं। सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार चीनी मिलों को बंद करती थी। हमारी सरकार चीनी मिलों को शुरू कर रही है।
घोसी में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
कानून व्यवस्था की बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी में आज किसी गरीब की जमीन कोई कब्जा नहीं कर सकता। अगर अवैध कब्जा कर लिया तो बुलडोजर भी तैयार है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अब कानून व्यवस्था का राज है। आज बहन बेटियों की इज्जत के साथ कोई खिलवाड़ नही कर सकता कोई भी कानून के ऊपर नहीं जा सकता है। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय कांग्रेस ने इटली तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंग्लैंड की टिकट कटा ली थी
सीएम योगी ने कहा कि महाराज सुहेलदेव के स्मारक को हमने बनाया। हमने प्रभु श्रीराम और निषाद राज की मित्रता के प्रतीक की बड़ी प्रतिमा को बनाया। कांशीराम के नाम पर बने विश्वविधालय का नाम सपा ने बदल दिया था। सपा केवल महापुरुषों का अपमान करती है और हमारी पार्टी केवल सम्मान। जातिवाद की बात करने वाली सपा जब विकास की बात आती है तो कुछ न कुछ बोलती है। सपा की सरकार में एक परिवार का विकास हुआ था। इतना ही नहीं अपने कार्यकाल में न तो युवाओं के लिए रोजगार पैदा कर सके न ही गरीबों को उनके हक। यहीं नहीं प्रदेश के व्यापारियों के सामने संकट पैदा करने का काम सपा ने किया।
संबोधन के अंत में सीएम योगी ने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो वह भूला नहीं होता। दारा सिंह चौहान अपनी पार्टी में वापस आ गए है। घोसी में विकास गाथा लिखने के लिए हमें सोचने का समय है, जब दुनिया आगे बढ़ रही है तो हम पीछे क्यों रहे, हमें सोचने की जरूरत है, इसीलिए मैं आपके बीच आया हूं। आप लोग दारा सिंह चौहान को विजयी बनाकर विकास को एक नया आयाम दें।
सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में केवल विकास ही विकास हो रहा है। कोरोना महामारी से भारत भी अछूता नहीं था लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में इससे न केवल हम उबरे बल्कि इसका सशक्त मुकाबला करते हुए इससे बचाव को लेकर टीकाकरण करवाया। ऐसे में हमारी हिम्मत के सामने कोरोना ऐसे गायब हो गया जैसे गधे के सिर से सिंग। आगे कहा कि घोसी की जनता को विकास के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। हम आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी आपके और विकास के बीच नहीं आ सकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, घोसी में अस्पताल और फोरलेन जैसे कई विकास कार्य जो कि केवल इस सरकार से ही उम्मीद की जा सकती थी।
जनसभा स्थल पर उमड़ी भीड़ में भाजपा से अधिक सहयोगी दलों सुभासपा और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। इनके झंडा बैनरों की भरमार रही। भाजपा और सुभासपा का झंडा लगा बुलडोजर आकर्षण रहा।