फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गाजीपुर तिराहा.... ट्रैफिक नियम तोड़ा तो जरूर कटेगा चालान

विज्ञापन
नगर में एक बाइक पर जाते चार लोग।
विज्ञापन
मऊ। यदि आपके पास हेलमेट, बाइक के कागजात नहीं हैं तो नगर के तीन जगहों पर आपका चालान पक्का कटेगा। जनपद में जनवरी से जुलाई के बीच 39,895 बाइक का चालान हुआ है। यातायात पुलिस के अनुसार, इस साल 12,458 चालान के साथ गाजीपुर तिराहा पहले, 8214 चालान के साथ भीटी चौराहा दूसरे और 3265 चालान के साथ आजमगढ़ तिराहा तीसरे स्थान पर रहा। इन तीन प्रमुख तिराहों-चौराहों पर ही 60 फीसदी चालान की कार्रवाई हुई है। इन तिराहों-चौराहों पर हाईटेक कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस और सभी थानों की पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग की जाती है। जनवरी से जुलाई तक बिना हेलमेट 39,895 बाइक का चालान किया गया। हर महीने 5699 और हर दिन 190 चालान किए जा रहे हैं। दो अप्रैल से 26 मई तक 17,442 लोगों का चालान किया गया था।
यातायात पुलिस के अनुसार, इस साल चालान की कार्रवाई में गाजीपुर तिराहा पहले, भीटी चौराहा दूसरे, आजमगढ़ तिराहा तीसरे और बलिया मोड़ चौथे नंबर पर है। सबसे कम चालान कचहरी मोड़ और ढेकुलियाघाट पर हुई है। तीन प्रमुख तिराहे-चौराहे पर जनवरी से जुलाई तक नो पार्किंग में खड़े 7141 वाहनों का चालान किया गया है। नगर के तिराहे-चौराहों पर लगाए गए हाईटेक कैमरे भी अब यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद कर रहे हैं। यातायात और कोतवाली पुलिस की नजर केवल चेकिंग अभियान के दौरान ही वाहनों पर रहती है। इसके अलावा कैमरे के रिकाॅर्ड फुटेज की सहायता से बिना हेलमेट और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन


चौराहों की निगरानी कर रहे 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे

नगर के सबसे व्यस्त रहने वाले गाजीपुर तिराहे, आजमगढ़ तिराहे और मिर्जाहादीपुर चौराहे पर 360 डिग्री घूमने वाले हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। इससे यातायात पुलिस 50 मीटर दूर तक वाहनों पर नजर रख रही है। इसमें पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है, जिसके माध्यम से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को सचेत किया जाता है। यह प्रणाली यातायात के प्रबंधन और भीड़ कम करने में मदद कर रही है।
नगर के गाजीपुर तिराहा, भीटी और आजमगढ़ तिराहा पर सबसे अधिक चालान की कार्रवाई हुई है। अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों को जागरूक भी किया जाता है। हाईटेक कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम में बैठकर प्रमुख स्थानों की निगरानी की जाती है। - श्याम शंकर पांडेय, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें