मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के शमशाबाद गांव स्थित कुटी पर आयोजित कबड्डी प्रतयोगिता में प्रत
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के शमशाबाद गांव स्थित कुटी पर सोमवार को एक दिवसीय रूपा मेमोरियल पूर्वांचल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं मेले का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मधुबन (मऊ) और बड़ागांव (गाजीपुर) की टीमों के बीच खेला गया। एक बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में बड़ागांव (गाजीपुर) की टीम ने मधुबन (मऊ) को 23-19 के अंतर से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। कबड्डी प्रतियोगिता में मऊ, आजमगढ़, बलिया और गाजीपुर सहित अन्य जनपदों की टीमें ने हिस्सा लिया।
उद्घाटन मैच का शुभारंभ सर्जन डॉ. उमेश सरोज ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. सरोज ने कहा, कबड्डी हमारे देश की पुरानी और परंपरागत विधा है। ऐसे आयोजनों से खेल की इस धरोहर को और अधिक लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मैं आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उद्घाटन मैच के दौरान बेचू यादव, दिनेश सरोज, राजा यादव, मुकेश सरोज, पप्पू कश्यप, कालिका गौड़, आकाश शर्मा, हरिवंश सरोज उपस्थित रहे।