फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा बाढ़ : रिश्तेदार के घर जा रहे चाचा-भतीजे तेज धारा में बहे, गहरे पानी में चले जाने से भतीजे की मौत

Mon, 24 Aug 2020 05:57 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
घाघर नदी का रौद्र रूप। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मऊ जिले में घाघरा नदी का बढ़ता जलस्तर अब जानलेवा साबित हो रहा है। सोमवार की दोपहर मधुबन थाना क्षेत्र के सुग्गीचौरा के पास घाघरा नदी बढ़े जलस्तर के बीच पानी भरे मार्ग से रिश्तेदार के यहां जा रहे चाचा-भतीजे पानी के तेज धारा में बह गए। इस दौरान भतीजा गहरे पानी में चला गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर मिला।

विज्ञापन

  
मधुबन थाना क्षेत्र के भठिया निवासी रामानंद यादव अपने भतीजे रामध्यान यादव (40) के साथ सोमवार की दोपहर सुग्गीचौरी गांव रहने वाले अपने रिश्तेदार कैलाश से मिलने जा रहे थे।  इस दौरान उन्हें उस मार्ग से गुजरना पड़ा, जिसपर चार फीट पानी लगा था। अभी वह सिसवा के घामू की पुलिया के पास पहुंचे थे कि तेज बहाव के कारण दोनों पानी में बह गए।

विज्ञापन

चाचा-भतीजा को बहते देख ग्रामीण पानी में उतर गए, जहां रामानंद को तो ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। लेकिन रामध्यान गहरे पानी में चला गया। करीब एक घंटे बाद रामध्यान का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिला। घटना की सूचना पाकर एसडीएम लालबाबू दुबे तथा प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम लालबाबू दुबे ने बताया कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। शासनादेश के अनुसार आर्थिक सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें