फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Corona Update: दो परिवारों के दस सदस्यों सहित 16 नए संक्रमित मिले, संख्या हुई 932

Mon, 17 Aug 2020 07:47 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

  • 33 मरीजों की आई रिपोर्ट निगेटिव, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या हुई 638
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा हैं, बावजूद बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग इससे बचाव के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। सोमवार को जिले में दो परिवार के दस सदस्यों सहित 17 नए संक्रमित मरीज मिले। हालांकि सकारात्मक बात रही कि 33 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 

विज्ञापन


जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 932 पहुंच गई हैं। वहीं 33 मरीजों के ठीक होने से उपचार के बाद घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 638 पहुंच गई हैं। अब केवल 287 मरीज हैं जो होम आईसोलेशन और कोविड अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को एंटीजेन टेस्ट में 15 तथा बीएचयू से आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। संक्रमित मरीजों में दस तो केवल दो परिवार के हैं। मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बड़राव सीएचसी द्वारा अमिला कस्बे में एंटीजेन जांच में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले। 

वहीं महिला जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई प्रसुता की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।जबकि मधुबन में दुबारी मोड़ निवासी एक युवक पॉजिटिव मिला। इसी तरह से पुलिस लाइन के पास का एक व्यक्ति, पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी, राजाराम का पूरा का एक व्यक्ति, इलाहाबाद बैंक पुलिस लाइन के पास एक ही परिवार के 5 लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव मिली है। 

जबकि घोसी का एक व्यक्ति और इब्राहिमाबाद का एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सबसे सकारात्मक बात रही 33 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह डिस्चार्ज होकर घर लौटे। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 932 पहुंच गई हैं। इसमें 638 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 287 सक्रिय हैं। वहीं सात मरीजों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

एंटीजेन टेस्ट में 400 मिल चुके हैं संक्रमित मरीज

सीएमओ ने बताया कि सोमवार को आरटीपीसीआर के माध्यम से 368 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। वही 91 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ जबकि 11 लोगों का ट्रू नाट टेस्ट हुआ।

जिले में 16833 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ है। इसमें 404 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं। वहीं 18623 लोगों का सैंपल बीएचयू भेजा गया हैं। जिसमें 15369 लोगों की आई रिपोर्ट में 15110 लोगों निगेटिव मिले हैं।वहीं 528 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें