फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित किए गए स्पीड ब्रेकर जल्द बनवाएं : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदस्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को चिह्नित किए गए सभी स्पीड ब्रेकर को जल्द बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता चक्रेश केन पीडब्ल्यूडी ने बताया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं के होने के प्रमुख कारणों में ओवर स्पीड, ड्रंकन ड्राइविंग, गलत दिशा से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल आदि शामिल है ।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा गलत दिशा से वाहन चलाने पर 41, सीट बेल्ट में 170, बिना हेलमेट में 732 और मोबाइल फोन के प्रयोग में इस माह अब तक 92 चालान किया है। इसके अलावा एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक ई-रिक्शा के खिलाफ चलने वाले अभियान में अब तक 125 ई रिक्शा का चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन

अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। बिना परमिट और अनाधिकृत रूप से संचालित 102 वाहनों के बंद एवं चालान किया गया। बिना फिटनेस के अभियोग में 124 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि जनपद में 448 जंक्शन पॉइंट्स को चिह्नित किया है जिनमें 73 जंक्शन पॉइंट्स पर कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं।
डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक करने तथा शिक्षक अभिभावक बैठकों में अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराने को कहा।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने और अवैध ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को शराब की दुकानों की स्थापना मानक के अनुसार ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी चक्रेश केन, जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें