घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अरियासो गांव में मंगलवार की शाम गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण डंडा और पेड़ों की झाड़ी लेकर दौड़ पड़े। डेढ़ घंटे की मशक्कत से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक अरियासो निवासी रामजीत मौर्य का 11 मंडा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान रामजीत मौर्य ने बताया कि आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी लेकिन दमकल वाहन नहीं पहुंचा। बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।