फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय के अंदर ग्राम पंचायतों में पूरा कराएं विकास कार्य : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई, इसमें व्यक्तिगत शौचालय प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिसमें सीडीओ ने ग्राम पंचायतों में लंबित कार्य को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत शौचालय का लक्ष्य 8552 प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष 5072 शौचालय की प्रथम किस्त भेज दी गई है।
शेष 3480 शौचालयों की राशि जल्द ही भेज दी जाएगी। कहा कि सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें।साथ ही सिंगल-यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी किरन वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें