भीषण गर्मी और बीते दिनों हुई बारिश से मौसम में उतार चढ़ाव के कारण पशुओं में संक्रामक बीमारियां जैसे गला घोंटू, खुरपका, मुंह पका, लंगड़ी जैसी घातक बीमारियां पांव पसारने लगी हैं। पशुपालकों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना के राजकीय पशु चिकित्सालय पर उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र तिवारी के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन हुआ।
पशुपालकों को जागरूक करते हुए कहा कि जिन पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल टीका लगवाएं। बताया बरसात शुरू होने से पहले सभी लोग अभी से पशुओं को टीका लगवा लें। इस मौके पर फार्मासिस्ट श्याम सुंदर सोनकर समेत अस्पताल के कर्मचारी और पशुपालक मौजूद थे।