मुहम्मदाबाद गोहना। सरकारी नौकरी के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी का आरोप लगा है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सियाबस्ती गांव निवासी धीरेंद्र सैनी ने रामनरेश, संदीप और उमेश पर साढ़े तीन लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाया है। रुपये मांगने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सियाबस्ती गांव निवासी धीरेंद्र सैनी का आरोप है कि सियाबस्ती गांव के रहने वाले रामनरेश, संदीप और उमेश ने सरकारी नौकरी का लालच देकर 3:50 लाख रुपये ले लिए। बाद में आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया। नियुक्ति पत्र लेकर जब वह संबंधित कार्यालय में पहुंचा तो पता चला कि कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर धीरेंद्र ने जब पैसों की मांग की तो आरोपियों ने देने से इन्कार कर दिया। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।