फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कबड्डी प्रतियोगिता में गौतम बुद्धनगर विजेता और मऊ बना उप विजेता

विज्ञापन
फर्रुखाबाद में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता ट्राफी के साथ मऊ की टीम। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में 18 मार्च से 20 मार्च तक तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश की टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मऊ और गौतम बुद्ध नगर के बीच खेला गया, जिसमें गौतम बुद्ध नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, वही मऊ की टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गौतम बुद्धनगर, मऊ, एटा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, उन्नाव, कानपुर, इटावा, मिर्जापुर एवं सीतापुर की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। जिला कबड्डी एसोसिएशन मीडिया प्रभारी रघुपति यादव ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गौतम बुद्धनगर की टीम ने 27 के मुकाबले 21 अंक प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मऊ की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की अहम भूमिका जनपद के अवनीश कुमार राय एवं पवन गोस्वामी ने निभाई, जिनके निष्पक्ष निर्णयों की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें