फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमान परिवर्तन कार्य फिर शुरू होगा

विज्ञापन
कोपागंज में इंदारा-दोहरीघाट रेलवे मार्ग अमान परिर्वतन का हो रहा निर्माण कार्य। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आठ माह से ठप पड़े इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन का कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है। कई माह से बजट के अभाव में काम बंद पड़ा था। इसे फिर से शुरू कराने के लिए चालू माह में केंद्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। बीते एक फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए बजट में 35 किमी इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की गई है। रेलवे अधिकारियों की माने तो यह राशि मार्च माह के बाद अवमुक्त हो जाएगी। जिसके बाद कार्य रूके पड़े कार्य को जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंदारा-दोहरीघाट अमान परिवर्तन कार्य वर्ष 2019 में पूरा होना था। लेकिन समय सीमा के 11 माह बीतने बाद भी केवल 60 फीसदी तक कार्य पूरा हो सका है। बीते आठ माह से बजट न होने के चलते काम भी ठप पड़ा हुआ है। लेकिन एक फरवरी को केंद्र सरकार ने पेश किए बजट में आमान परिवर्तन कार्य के लिए दूूसरी किस्त में 100 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की गई है। केंद्र सरकार द्वारा बजट जारी होने की घोषणा के बाद रेलवे अधिकारियों ने कार्य शुरू कराने की कवायद शुरू की। रेलवे सूत्रों के अनुसार, अगले एक सप्ताह के भीतर ही बंद पड़े कार्य को शुरू करा दिया जाएगा। बताते चले कि यएक फरवरी 2018 को इस रेलमार्ग पर संचालित होने वाले रेलबस का संचालन बंद कर आमान परिवर्तन का कार्य नवंबर 2018 में शुरू कर दिया गया। लेकिन वर्तमान में अभी तक केवल 60 फीसदी ही कार्य पूरा हो सका। आमान परिवर्तन होने से कोपागंज, अदरी, दोहरीघाट, घोसी, अमिला नगर पंचायत सहित सैकड़ों गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता होगी। दरअसल इंदारा से दोहरीघाट तक चलने वाली रेल बस को 1 फरवरी 2018 से बंद कर दिया गया। इससे लोग परेशान हो रहे थे। लेकिन आमान परिवर्तन की घोषणा ने उन्हें सुकून दिया था। एक्सईएन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कार्य पूरा कराने को लेकर बजट की घोषणा हो चुकी है। मार्च माह के बाद राशि भी अवमुक्त हो जाएगी, इस सप्ताह में कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें