फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
मधुबन के मिश्रौली में नाली निर्माण एवं पानी निकासी को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। क्षेत्र के मोलनापुर गांव के मिश्रौली पुरवा में जिला पंचायत की तरफ से कराए कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि मानक के अनुरूप कार्य नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के मोलनापुर गांव के मिश्रौली पुरवा में जिला पंचायत की तरफ से छह लाख रुपये की लागत से 220 मीटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करते देख ग्रामीण भड़क गए। संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी गंभीरता से न लेने पर नाराज ग्रामीणों ने घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नाली निर्माण धीमी गति से होने के साथ ही घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी जगह-जगह जाम पड़ा है। अधिकारियों को शिकायत करने के बाद न तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई और न ही निर्माण कार्य का अवलोकन करने की जहमत उठाई गई। संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। मानक के अनुरुप नाली निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र प्रसाद, राम जियावन यादव, संजय कुमार, विनय कुमार, जय बहादुर, रामयादी, पिंटू कुमार, ओमप्रकाश, बुधराम अमरेश मनरिका अमरजीत चंद्रिका प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें