फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच जा रहे दो लोगों को पहनाई माला

विज्ञापन
सफाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने रविवार को सुबह 6 बजे विकास खण्ड परदहां के कासिमपुर गांव का निरीक्षण किया।  साथ ही उनके  नेतृत्व में अफसरों कर्मचारियों ने गांव में मार्निग फालोअप किया। ग्रामीणों को शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित करते हुए उन्हं खुले में शौच न जाने के लिए संकल्प दिलाया। खुले में शौच करने जा रहे दो लोगों को रोका और उन्हें माला पहनाकर ऐसा न करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


डीएम ने खुले में शौच की आदत को महिलाओं और किशोरियों के आत्म सम्मान से जुडी बताया। कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुले में शौच करता है तो ग्राम पंचायत उसके खिलाफ जुर्माना लगायेंगी, क्योंकि खुले में शौच करने से कई बीमारियां होती हैं। फिर भी नहीं सुधरे तो कार्रवाई की जायेगी। कहा कि केवल शौचालय निर्माण से समस्या का समाधान नहीं होगा, शौचालयों के प्रयोग की आदत डालनी होगी। इस अवसर पर सीडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसडीएम सदर अंकुर लाठर, खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने भी गांव वालों को जागरूक किया।  

बढुआ गोदाम : परदहां ब्लाक के नियामतपुर गांव में जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय, सलाहाबाद गांव में मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, बीबीपुर गांव में सिटी मजिस्ट्रेट बी प्रसाद और आदेडीह गांव में जिला प्रोवेशन अधिकारी समर बहादुर के नेतृत्व में कर्मचारियों के साथ गावों में जाकर मार्निंग फालोअप के दौरान ग्रामीणों को शौचालय में शौच करने और खुले में शौच मुक्त करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


फतेहपुर मंडाव/ रानीपुर :  विकास खण्ड फतहपुर मण्डाव के ग्राम सभा धर्मपुर विशुनपुर में रविवार को सुबह बीडीओ सुवेदिता सिंह की अध्यक्षता मे मार्निंग फॉलोअप कर गांव वालों को शौचालयों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। धर्मपुर विशुनपुर गांव को 950 के सापेक्ष 465 शौचालय बनाए जा चुके हैं। उधर रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के डड़ारी ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत  रविवार को उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स के नेतृत्व में ताहिरपुर गांव में अधिकारियों कर्मचारियों ने मार्निंग फालो अप कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें