फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम को तीन लोगों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने मंगलवार की सुबह पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार की शाम को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात लगभग 8 बजे एक किशोरी खेत में गई थी। आरोप है कि वहां पहले से घात लगा कर बैठे गांव के ही तीन लोगों ने लड़की मुंह उसके दुपट्टे से बांध दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। देर होने के बाद घर वालों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। मंगलवार सुबह पीड़िता के परिजनों ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार की शाम आरोपी परमेश बांसफोर, सुरेश बांसफोर और विवेक पथरकट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें