फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज बांटने में गड़बड़ी पर हंगामा

Mon, 16 May 2016 12:23 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनाज वितरण में  गड़बड़ी के विरोध में करउथ गांव के निवासियों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। कोटेदार को बंधक बना लिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।  
विज्ञापन



करउथ ग्राम पंचायत में अनाज वितरण के लिए 456 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों के देखरेख में अनाज का वितरण किया जाना था। रविवार को प्राथमिक विद्यालय मेें जब कोटेदार ने अनाज वितरण शुरू किया तो सूची में केवल 276 लोगों का नाम देखा तो लोग भड़क गए। लोगों ने सेक्रेटरी सहित विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।


जब कोई नहीं आया तो कोटेदार को बंधक बना लिया।  प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अधिकारियों की मिलीभगत से पात्रों को नाम काटकर अनाज वितरण की सूची में अपात्रों का नाम शामिल कर लिया गया है। सूची में सरकारी नौकरी करने वालों, पेंशनभोगियों और सम्पन्न परिवार के लोगों  के नाम शामिल किए गए हैं। इसके उलट गरीबी रेखा के नीचे वालों  के  वालों का नाम गायब कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीओ पंचायत नीरज मिश्र ने कि कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में  चिंता देवी, हरेंद्र, विद्यावती देवी, कन्हैया, प्रदीप, शिवचंद यादव, टेलर राम आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें