घोसी। तहसील क्षेत्र के पिढवल मोड़ स्थित एक फर्नीचर की दुकान में बुधवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रख लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने कड़ी मशक्त से आग बुझाया।
घोसी नगर से दक्षिण पिढवल मोड़ निवासी बीरबल पुत्र जगई मौर्य की पिढवल मोड़ पर एक फर्नीचर की दुकान है। जिसमें बुधवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई और उसमें सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। जिसकी कीमत लाखों मे बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़ित बीरबल मौर्य ने बताया कि इस घटना से पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है।