फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे थमेगा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, टीकाकरण को लेकर लोग नहीं हो रहे हैं जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बावजूद लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता नहीं दिख रही है। हालात यह है कि जिले में 51 केंद्रों पर टीकाकरण होने के बाद इन केंद्रों पर लाभार्थी नहीं पहुंच रहे है। बुधवार को 51 केंद्रों पर आठ हजार के सापेक्ष महज 877 लोगों ने पहुंचकर टीके की पहली डोज ली। विभाग का दावा है कि टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के ग्राफ के रोकथाम को लेकर वर्तमान में बीते एक अप्रैल से जिले में चौथे चरण में 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। बुधवार को इसी क्रम में जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल के अलावा जिले के सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 51 अस्पतालों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। आठ हजार लक्ष्य के सापेक्ष 877 ने टीकाकरण कराया। इसमें सर्वाधिक टीकाकरण कराने वाली की संख्या जिला अस्पताल तथा महिला जिला अस्पताल पर रही। इन केंद्रों पर 200 से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया। वहीं 51 केंद्रों पर 678 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें