फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने कल्पना में भरे रंग

Fri, 28 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में रंगोली बनाते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
शुक्रवार को दीपावली अवकाश के पूर्व शहर के विद्यालयों में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसके तहत किड्स किंगडम स्कूल के भुजौटी शाखा पर दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से किया गया। कार्यक्रम के अगले क्रम में बच्चों द्वारा आरकेस्ट्रा कार्यक्रम किया गया, जिसने सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन

छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गणेश-लक्ष्मी, राम-लक्ष्मण-सीता का रुप धारण कर झांकियां प्रस्तुत की। वहीं धरती पर होते पेड़ पौधो कि कटाई को रोकने और उनकी सुरक्षा करने के लिए जंगल प्रतियोगिता द्वारा लोगों को जागृत किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विद्यालय की कोआर्डिनेटर स्वप्नील ठाकुर, रेखा खण्ड़ेलवाल, संतोष पाण्डेय,निधी चौरसिया, अंजु श्रीवास्तव, श्वेता राय, डिम्पी राय, दिव्या सिंह, दिपाली सिंह, सुप्रिया राय, जैनब इब्राहिम, अवन्तीका श्रीवास्तव, सपना सिंह, वर्षा त्रिपाठी, शशांक सिंह और ऋषभ जैन आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में दीपावली अवकाश के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।   इस अवसर पर नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के छात्रों के लिए दीपक चित्रांकन प्रतियोगिता, तीसरी से लेकर पांचवी कक्षा तकछात्रोंके लिए दीपक सजावट तथा कक्षा छह से लेकर बारहवीं तक के छात्रों के लिए रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसमें सीनियर वर्ग के परमिता गुप्ता, आशुतोष मिश्रा एवं मयंक क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। विभिन्न कक्षाओं में योजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. माया सिंह ने बच्चों को दीपावली पर्व की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इसी क्रम में किड्स केयर इंटर नेशनल स्कूल सहादतपुरा में लक्ष्मी गणेश का रुप धारण किए बच्चों का पूजन किया गया।
विज्ञापन

    इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या लघुता सिंह ने बच्चों को दीपावली पर्व के बारे में बताते हुए कहा कि दीपावली दीपों का पर्व है। जिसकी तैयारी में हम घरों की साफ सफाई करते हैं। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा कर घर में सुख समृद्घि के आगमना के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होने बचचों से आग्रह किया कि वे मिट्टी के दीप जलाएं। विद्यालय की छात्रा अग्रिया राय ने लक्ष्मी व शशांक ने भगवान गणेश का रुप धारण किया था। जबकि अविल्का खंडेलवाल माता सरस्वती के रुप में रहीं। इस दौरान परी शुक्ला, शगुन, कार्तिक, समर, अनुष्का, वैदिक भट्ट आदि बच्चे शामिल रहे। देव पब्लिक स्कूल सहादतपुरा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के चारों हाऊसों के बच्चों ने बड़े डतसाह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग के रेड हाऊस ने प्रथम, ब्लू हाऊस द्वितीय, ग्रीन हाऊस तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में रेड हाऊस प्रथम, ब्लू हाऊस द्वितीय व येलो हास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डा. अभय सिंह, प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह, कोआर्डिनेटर सविता सिंह, कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर आरके यादव, सुमन सिंह, अर्चना सिंह, सुषमा राय, हरिवंश चौहान, मनोज सिंह, तमीम अहरारी, श्वेता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें