बढुआ गोदाम। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बढुआ गोदाम बाजार में कट की मांग को लेकर मंगलवार को प्रगतिशील व्यापार मंडल और ग्रामीणों ने एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन बढुआ गोदाम गांव और बाजार के बीचोंबीच से होकर गुजर रही है। बाजार स्थित तिराहे को डिवाइडर लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे आवागमन में काफी परेशानी होगी। ग्रामीणों ने कहा कि वाराणसी गोरखपुर फोरलेन बढुआ गोदाम गांव को दो भागों में बांटा है।
जबकि बाजार के बीचोंबीच तिराहा है जहां से कृषि अनुसंधान परिषद कुशमौर, वनदेवी मंदिर, चिरैयाकोट और पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के लिए मार्ग गया है। वहीं, दूसरी तरफ गांव से आने जाने के लिए खड़ंजा और सीसी रोड गया हुआ है। फोरलेन क्राश करने के लिए कोई क्रासिंग नहीं बनाई गई है। जबकि सड़क को डिवाइजर लगाकर घेर दिया गया है।
जबकि बैंक, स्कूल, एटीएम सड़क के दोनों तरफ है रोज हजारों लोग सड़क को पार करके आना जाना रहता है। फोरलेन पर डिवाइडर लगने से ग्रामीणों को कृषि, बैंक, स्कूल के लिए पांच किलोमीटर घूम कर आना जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बढुआ गोदाम चिरैयाकोट मार्ग के पास डिवाइडर हटाकर कट बनाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान शिवमूरत, वीरेंद्र, रामप्रसाद शर्मा, विद्याधर, अतुल सिंह, सोनू सिंह, रामाशीष, रामप्रवेश, ओम प्रकाश यादव, सूर्यनाथ, वीरेंद्र, रामजन्म, तेज बहादुर सिंह, कौशल सिंह, विकास, राजेंद्र यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।