फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा

Fri, 04 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तीसरे चरण का चुनाव आज होगा।  मुहम्मदाबाद गोहना एवं रानीपुर ब्लाक से शुक्रवार को रवाना हुईं पालिंग पार्टियों ने शाम तक केंद्रों पर मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन



 सुरक्षाकर्मी भी साथ में पहुंचे और मतदान केंद्रों पर जाकर अपनी कमान संभाल ली। दोनों ब्लाकों में प्रधान एवं सदस्य पद के 3524 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी के साथ ही सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा।


रानीपुर  ब्लाक में तीसरे चरण के मतदान को लेकर 265 बूथ एवं 107 मतदान केंद्र बनाए  गए हैं। यहां प्रधान पद के प्रत्याशी 734 एवं सदस्य पद के 1885 हैं।


  मतदाताओं की संख्या 172475 है। यहां 265 पोलिंग पार्टियों को विभिन्न बूथों  पर निर्वाचन सामग्रियों के साथ मतदान कराने को कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की देखरेख में मतदाता सूची सहित सभी निर्वाचन सामग्रियों के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। 
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहना  ब्लाक में तीसरे चरण के मतदान को लेकर  239 बूथ एवं 103 मतदान  केंद्र बनाए गए हैं। यहां प्रधान पद के प्रत्याशी  606 एवं सदस्य पद के 1033  हैं। मतदाताओं की संख्या 139303 है।


यहां 239  पोलिंग पार्टियों को  विभिन्न बूथों पर निर्वाचन सामग्रियों के साथ मतदान  कराने को कड़ी  सुरक्षा के बीच भेजा गया। प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी  पूर्ण कर ली है।


 इस संबंध में डीएम वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि  तीसरे चरण को लेकर सभी तैयारियां एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।किसी भी प्रकार की गड़बड़ी निर्वाचन कर्मचारियों या किसी से हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें