रोजा हो या फिर सामान्य दिन महंगाई की मार लोगों पर दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को बाजार में तहकीकात करने पर पता चला कि बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष कई खाद्य पदार्थों के दामों में लगभग 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें खास तौर से सभी प्रकार की दालें शामिल हैं। बात करने पर लोगों में बढ़ती हुई महंगाई के प्रति नाराजगी दिखी। खासतौर से महिलाओं में ज्यादा गुस्सा था। उनका कहना था कि महंगाई की वजह से अब किचन संभालना मुश्किल हो गया है। प्रतिवर्ष महंगाई दर बेलगाम होता जा रहा है
महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित मध्यम वर्गीय परिवार एवं मजदूर वर्ग है। क्योंकि दोनों की आमदनी सीमित है। बुधवार को बाजार की पड़ताल तुलनात्मक रूप से की गई। इस दौरान पाया गया मनुष्य के जीवन में जरूरी रोटी, कपड़ा और स्वास्थ्य तीनों में तेजी आई है। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीनों के भाव बढ़ हैं। खाद्य पदार्थ की बात करें तो आटा से लेकर दाल तक के भाव में काफी तेजी आई है। इसमें सबसे ज्यादा सभी प्रकार की दालों के दाम 30 प्रतिशत बढ़े हैं।