फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ohtc

Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रदश्‍ाऱ्र्शन
विज्ञापन
घटना से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र टड़ियाव पहुंचकर वहां जमकर पथराव किया। घटना के बाद उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी जान बचा कर वहां से भाग खड़े हुए। बाद में ग्रामीणों ने नकटा चट्टी पर जाम लगाकर मृतक के परिवारीजन को आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़ गए।  
विज्ञापन



  मृत संविदा लाइनमैन रामचन्द्र सोनकर 25 पुत्र निरहू सोनकर घोसी कोतवाली क्षेत्र के अदमापुर गांव का निवासी था। वह विद्युत उपकेंद्र  टडियांव  पर संविदा पर लाइनमैन था। इस उपकेंद्र से मुंगेसर गांव में बिजली की आपूर्ति होती है। मंगलवार को मुंगेसर गांव की पुलिया के पास बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई थी।


ग्रामीणों के शिकायत करने पर सविंदाकर्मी रामचंद्र सोनकर फाल्ट को ठीक करने के लिए निकला। वह शटडाउन लेकर फाल्ट दुरूस्त करने के लिए गया। बताया जाता है वह खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर ही रहा था, कि अचानक बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई। परिणामस्वरुप करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलस गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा। उसकी तत्काल मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन



उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी की लापरवाह की वजह से लाइनमैन की मौत होने से नाराज ग्रामीण आक्रोशित होकर वहां पहुंचे और सबस्टेशन पर पथराव कर दिए। इस दौरान ड्युटी पर तैनात कर्मचारी वहां से लिए भाग  निकले। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए जाम लगा दिया।
 मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी घोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार का आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। साथ ही जांच कराकर दोषी के विरूद्घ कार्रवाई करने की बात कही। इस पर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें