फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने से लेकर डंपिंग साइट तक होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की स्वच्छता व्यवस्था का आकलन करने के लिए जल्द ही नगर पालिका के सभी वार्डों का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित स्वच्छता सर्वेक्षण टीम अगले सप्ताह कभी भी शहर का निरीक्षण शुरू कर सकती है।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सुविधा, डंपिंग साइट की स्थिति और नगर पालिका की ओर से लोगों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया जाएगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। टीमें विभिन्न वार्डों में नालियों की सफाई में जुटी हैं। बीते दिनों अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बैठक कर नगर पालिका कर्मियों को शासन से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका का मानना है कि यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने में सहायक होगी, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी बढ़ाएगी। सार्वजनिक स्थलों, गलियों और नालियों की सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों से फीडबैक भी लिया जा रहा है, ताकि समस्याओं की पहचान की जा सके।
यदि स्वच्छता को लेकर कोई शिकायत या समस्या आती है तो नगर पालिका ने इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था विकसित की है। नागरिक स्वच्छता एप पर कचरे के ढेर या सफाई न होने की फोटो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंच जाती है।
दीवारों पर बनाई गई कलाकृतियों के आसपास उगी घास की भी सफाई कराई गई है। इस बार नगर पालिका यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि लोगों को सभी सुविधाएं नियमित रूप से मिलें और शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनी रहे। पालिका का लक्ष्य इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करना है।

स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी बिंदुओं पर पालिका की तैयारी है। नगर की सफाई के साथ घाटों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में सभी कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। -दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें